फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुखर्जी नगर छेड़छाड़ मामला: ये रहे सीसीटीवी फुटेज, हरकत में आई खाकी

Fri, 06 Jan 2017 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
mukherji nagar molestation footage - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुखर्जी नगर में 31 दिसंबर की रात हुड़दंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गयी है। हालांकि उस रात हुड़दंगियों की शिकार हुई युवती की अभी तक पहचान नहीं हो पायी है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस इलाके में रहने वाले छात्र-छात्राओं से संपर्क कर उनसे आरोपियों के बारे में जानकारी देने की अपील कर रही है। 
विज्ञापन


साथ ही आरोपियों को पकडने के लिए मुखर्जी नगर थाना पुलिस के साथ साथ स्पेशल स्टाफ की टीम को भी लगाया गया है। मुखर्जी नगर पुलिस ने इस बाबत छेड़छाड़, सरकार काम में बाधा पहुंचाना, सरकारी संपति को नुकसान पहुंचाने और मारपीट करने का मामला दर्ज किया है। 31 दिसंबर की रात हुड़दंग कर रहे युवकों ने बाइक से जा रही एक युवती को खींचने की कोशिश की थी। 

mukherji nagar molestation footage - फोटो : अमर उजाला
शराब के नशे में धुत युवकों ने बाइक को घेर लिया था। वह देखकर वहां मौजूद कांस्टेबल अनिल कौशिक ने युवकों के चंगुल से युवती को बचाया। अनिल ने छेड़छाड़ करने वाले दो युवकों को दबोच भी लिया लेकिन उस रात हुड़दंगियों की संख्या करीब डेढ़ से दो हजार के बीच थी। जो आरोपियों को भगाने में मदद की। 

उसके बाद हुड़दंगियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया और पुलिस पिकेट में तोड़फोड़ की। पुलिसकर्मियों के मुताबिक भीड़ बेहद उग्र थी अगर पुलिस उनपर कार्रवार्ई करती तो वह हिंसक हो सकते थे। ज्यादातर युवक शराब के नशे में थे। फिर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर सभी को खदेड़ दिया गया। 
विज्ञापन

mukherji nagar molestation footage - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने तमाम सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने छेड़छाड़ की वारदात में शामिल दो युवकों की चिहिंत कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक छेड़छाड़ की शिकार हुई युवती की पहचान नहीं हो पायी है।

मुखर्जी नगर में रहने वाली साढ़े तीन सौ लड़कियों से थाना पुलिस ने संपर्क किया है ताकि इस मामले में कुछ सुराग मिल सके। पुलिस यहां रहने वाले लड़कों के संपर्क में है और उन्हें आरोपी व गायब हुए युवकों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें