फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुईन ने हत्या से पहले ठुकराई थी तीन करोड़ की रिश्वत की पेशकश 

Wed, 18 May 2016 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुईन का हुआ पोस्टमार्टम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जामिया नगर इलाके में एनडीएमसी के असिस्टेंट लीगल एडवाइजर मोहम्मद मुईन खान (58) की सोमवार शाम गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस के हाथ अभी खाली है। मुईन की मौत के बाद उनकी पत्नी निशात खान ने आरोप लगाया है कि कनाट प्लेस में एक पांच सितारा होटल पर लगे 300 करोड़ रुपये की फाइल उनके पास थी। एनडीएमसी के सीनियर अधिकारी और होटल के मालिक जुर्माने के निपटारे के लिए दबाव बना रहे थे। 
विज्ञापन


मुईन को इसके लिए तीन करोड़ रुपये की पेशकश भी की गई थी लेकिन मुईन ने इसे ठुकरा दिया था। निशात का आरोप है कि इसी वजह से उनके पति को मरवा दिया गया। निशात ने हत्याकांड में होटल मालिकों के अलावा एनडीएमसी के वरिष्ठ अधिकारियों के भी शामिल होने का आरोप लगाया।

निशात ने बताया कि पिछले काफी समय से होटल की फाइल निपटारे का मुईन पर दबाव बना हुआ था। इसको लेकर वह काफी परेशान भी चल रहे थे। कई बार उन्होंने निशात से इसका जिक्र भी किया था। वहीं मुईन के करीबी साकिब ने बताया कि कई बार उन्होंने फाइल का जिक्र करते हुए जान का भी खतरा जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर रही कातिलों को जल्द पकड़ने का दावा

गोली मारकर की हत्या
मुईन के परिवार का आरोप है कि जिंदगी भर की ईमानदारी के बदले मुईन की हत्या करवा दी गई। साकिब ने बताया कि मुईन की ईमानदारी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपनी पूरी नौकरी में बस 100 गज का फ्लैट जिसमें वह रह रहे थे वह ही खरीदा था। 

इसके अलावा उनके पास कोई प्रॉपर्टी भी नहीं है। मुईन के रिटायर होने में भी बस डेढ़ साल की बचा था। इधर, मंगलवार दोपहर बाद एम्स मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद मुईन का शव उनके घर पहुंचा। इस बीच स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों का उनके घर पर तांता लगा रहा। शाम को जौहरी फॉर्म स्थित मस्जिद में असर की नमाज के बाद उनके शव को बटला हाउस स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। 

इस मौके पर एनडीएमसी के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा पुलिस उपायुक्त भी मौजूद रहे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मुईन के कातिलों को जल्द से जल्द पकड़ने का दावा कर रहे हैं। परिवार की मानें तो मुईन मूलरूप से गांव ग्यासपुर, प्रतापगढ़  जिला, यूपी के रहने वाले थे। इनके भाई व बाकी परिवार अभी गांव में ही रहता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें