फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से रोकने पर मां की बेरहमी से हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा से सटे जेवर में नशे में धुत होकर घर आए बेटे को शराब पीने से रोकना मां पर भारी पड़ गया। बेटे ने घर आकर और शराब पीना शुरू किया तो मां के विरोध करने पर बेटे से चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन


चाकू के वार को हाथ से रोकने के प्रयास महिला घायल हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो मोहल्ले की महिलाओं ने शराबी बेटे को जमकर पीटा। उसे पीटते-पीटते कोतवाली में जाकर पुलिस को सौंप दिया। घटना बृहस्पतिवार सुबह जेवर में हुई।

पुलिस ने बताया कि जेवर कस्बा के मोहल्ला मल्लपाड़ा निवासी महिला शीलादेवी (65) का बेटा कृष्ण (32) शराब का आदी है। बृहस्पतिवार सुबह वह गया और शराब पीकर आया। उसने एक बोतल शराब अपने हाथ में ले रखी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

जमकर पीटा गया हत्यारा बेटा

घर में उसकी मां शीला ने डांटा तो वह गुस्से में आ गया और शराब की बोतल खोलकर पीने लगा। महिला ने फिर विरोध किया तो बेटे ने कहा, ऐसे नहीं मानेगी आज तो तुझे भगवान के पास भेज दू। वह घर के अंदर गया और चाकू लाकर अपनी मां को मारने के लिए दौड़ पड़ा।

आसपास के लोगों ने शोर सुना तो युवक की ओर दौड़े, तब तक कृष्ण ने अपनी मां को चाकू मारकर घायल कर दिया। बुजुर्ग महिला ने पेट में लगने वाले चाकू को हाथ से रोक लिया, जिससे उसका हाथ बुरी तरह कट गया।

इस घटना को देखते हुए आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। उधर, मोहल्ले की महिलाओं ने एकत्र होकर कृष्ण को पकड़ा और पिटाई करते हुए उसे पैदल ही थाने तक ले गई और वहां पर जाकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने अभी आरोपी को हिरासत में ले लिया है और तहरीर आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सूखादेवी, राजकली, किरन देवी, राजवती, किशोरदेवी, गीता देवी, कशमीरी देवी ने पुलिस से शराबियों के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हें पकड़ने की मांग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें