फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद सचिन से मिलने के बाद बोली मां, कहा नक्सली नहीं है मेरा बेटा

Tue, 18 Oct 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
गिरफ्तार नक्सली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तार नक्सली सचिन कुमार से मिलने के लिए सोमवार को जेल में उसकी मां पहुंची। सचिन ने मां से अपने को बेकसूर बताया है। सोमवार को जेल में अपने बेटे से मिलकर लौटी सचिन की मां रज्जो ने अमर उजाला को बताया कि भंगेल स्थित सचिन के ऑफिस में बिहार के कई लड़के काम करते थे। 
विज्ञापन


सचिन से कई बार लाखों रुपये का लेनदेन किया था। आरोप है कि  उन्हीं लड़कों ने शनिवार को घर वापस लौटते वक्त किसी साजिश के तहत उसे फंसा दिया है। सचिन ने अपनी मां से नक्सली गिरोह से जुड़े होने की बात से इंकार किया है और अपने को बेकसूर बताया है। 

सचिन के पिता ने बताया कि दो साल पहले नौकरी छोड़कर बिलासपुर के ही एक व्यक्ति से सचिन ने रुपये उधार लेकर प्रॉपर्टी का काम शुरू किया था। उन्हें अब भी विश्वास नहीं हो रहा कि उनका बेटा नक्सलियों से जुड़ा हो सकता है।
विज्ञापन


सचिन की पत्नी नीतू ने बताया कि उसका पति नक्सली नहीं है, यदि वह नक्सली होता तो हमारे बच्चे एक छोटे प्राइमरी स्कूल में नहीं पढ़ते और न हमारा परिवार टूटे हुए मकान में रहता। साथ ही सचिन का कोई बैंक बैलेंस भी नहीं है। परिजनों ने बचाव के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें