फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल की बच्ची पैसे लेकर हुई फरार, मां-दादी भी निकली कुख्यात गैंग की सदस्य

Tue, 27 Mar 2018 07:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
minor girl
विज्ञापन

छह साल की बच्ची जब ले भागी एक लाख रुपये की थैली तो पुलिस भी रह गई हैरान..

विज्ञापन


शाहदरा जिला पुलिस को महज छह साल की बच्ची ने खूब छकाया। बच्ची को उसकी मां और दादी ने एक लाख रुपये उड़ाकर दे दिए। मां और दादी को रंगे हाथों पकड़े गए, लेकिन बच्ची रुपये लेकर रफूचक्कर हो गई।

काफी मशक्कत के बाद पुलिस बच्ची तक पहुंची तो पता चला कि बच्ची ने रुपयों थैली भारी होने के कारण एक सब्जी वाले की रेहड़ी पर रख दी। पुलिस बच्ची को लेकर रेहड़ी वाले की तलाश करती रही।
विज्ञापन


काफी मशक्कत के बाद रेहड़ी वाला मिला तो रुपयों की बरामदगी हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्ची की मां कुंती (24) और दादी रामा (45) को गिरफ्तार कर लिया है।

मां-दादी कुख्यात गैंग की सदस्य हैं

दोनों बल्लभगढ़ के कुख्यात बावरिया गैंग की सदस्य हैं। बच्ची को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। शाहदरा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक गली नंबर-1/डी निवासी सुनीता गर्ग (58) एक लाख रुपये लेकर सुबह करीब 11.30 बजे चांदनी चौक स्थित बैंक में जमा कराने के लिए घर से निकली।

सुनीता के पास 100-100 की 10 गड्डियां थीं। रुपयों के बंडल एक थैली में थे। ई-रिक्शा से सुनीता मेट्रो स्टेशन के पास जाने लगी। इसी दौरान अन्य महिलाएं और एक बच्ची ई-रिक्शा में बैठ गई।

थोड़ी ही देर में सुनीता का ध्यान हटते ही दोनों महिलाओं ने चालाकी से रुपयों की थैली उड़ा दी, लेकिन सुनीता ने दोनों को देख लिया। सुनीता ने दोनों को पकड़कर शोर मचा दिया।

इसी दौरान एक महिला ने बच्ची को रुपयों की थैली देकर भगा दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। शुरूआत में दोनों महिलाएं वारदात से इंकार करती रही। लेकिन बाद में उन्होंने चोरी की बात स्वीकार कर बताया कि रुपये की थैली उनकी बच्ची लेकर चली गई है। 

बच्ची ने पुलिस को खूब छकाया...

पकड़ी गई दोनों महिलाओं की पहचान कुंती और रामा के रूप में हुई। दोनों की निशानदेही पर पुलिस किसी तरह छह साल की बच्ची तक पहुंची।

बच्ची से थैली के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि रुपयों की थैली काफी भारी थी। जब उससे वह नहीं पकड़ी गई तो उसने थैली को एक सब्जी वाली की रेहड़ी पर रख दिया। बच्ची ने कुछ देर में आकर ले जाने की बात की।

 पुलिस बच्ची को लेकर रेहड़ी वाले की जगह पहुंची तो रेहड़ी वाला वहां से जा चुका था। नजदीक लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। रेहड़ी वाले को बच्ची ने पहचान लिया।

इधर रेहड़ी वाले की फुटेज के आधार पर बच्ची को लेकर उसकी तलाश शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद शाम के समय रेहड़ी वाले को नवीन शाहदरा इलाके में सब्जी बेचते पकड़ लिया गया।

छानबीन के दौरान रेहड़ी वाले शाहरुख के पास से थैली ऐसे की ऐसे ही मिल गई। शाहरुख ने उसे खोलकर भी नहीं देखा था। उसका कहना था कि बच्ची जब नहीं आई तो वह आगे बढ़ गया। पुलिस ने रुपये बरामद कर लिये।
विज्ञापन

पूरे परिवार के साथ वारदात देता है बावरिया गैंग...

शाहदरा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुंती और रामा की पहचान गांव नीरावाली, फरीदाबाद निवासी के रूप हुई है। दोनों के परिवार के सभी सदस्य समूह बनाकर चोरी करते हैं।

पूरा परिवार चोरी की वारदातों को लिये निकलता है। वारदात के दौरान बच्चों का भी इस्तेमाल किया जाता है। सुनीता के साथ हुई वारदात के लिए पूरा परिवार फरीदाबाद से दिल्ली आया था।

पुलिस दोनों महिलाओं से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन लोगों ने और कितनी वारदातों को अंजाम दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें