परिवार का आरोप है कि महिला के किसी दूसरे शख्स के साथ अवैध संबंध थे और पति उन दोनों के बीच में आ रहा था इसलिए उसने पति को धीमा जहर देकर मार दिया।
परिवार वालों के इसी आरोप की वजह से पुलिस ने इस मामले की सच्चाई पता लगाने के मृतक का शव कब्र से निकाला है और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी पर लगे आरोप सही हैं या नहीं यह सब पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही साबित हो सकेगा।