फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला पर तेजाब फेंका

Sat, 16 May 2015 12:57 AM IST
अमर उजाला, लोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
बलराम नगर एक्सटेंशन कालोनी में मार्निंग वॉक कर रही महिला पर बाइक सवार युवकों ने तेजाब फेंक दिया। इससे महिला का चेहरा, पेट और पैर गंभीर रूप से झुलस गए। उनका दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


महिला के अनुसार, तेजाब फेंकने वाला व्यक्ति उनकी बेटी का फुफिया ससुर और उसका साथी था। पुलिस ने दोनों पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

शामली की रहने वाली सोना देवी (50) परिवार के साथ बलराम नगर एक्सटेंशन में रहती है। पति राजपाल सिंह की कई वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। सोना शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थीं।
विज्ञापन


घर से कुछ ही दूरी पर बाइक सवार युवकों ने उनके साथ मारपीट की और एक बोतल तेजाब डाल दिया। लोग ने परिजनों को सूचना दी और महिला को दिल्ली के जीटीबी में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

एसओ राजकुमार यादव ने बताया कि महिला ने बयान दिया है कि उस पर तेजाब फेंकने वालों में एक उनकी बेटी सोनिया का फुफिया ससुर प्रीतम सिंह था। पुलिस ने प्रीतम सिंह और एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुत्री का ससुराल पक्ष  से चल रहा है विवाद
सोना के परिवार में उसकी पुत्रियां सोनिया, आशा व पुत्र विपिन हैं। सोना के मुताबिक उसने अपनी पुत्री सोनिया की शादी 28 नवंबर 2011 को हरिद्वार निवासी सचिन से की थी।

आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष उसे प्रताड़ित कर रहा था। एक वर्ष पूर्व जब वह छह माह की गर्भवती थी, तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे मारपीट करके घर से निकाल दिया था।

तब से वह लोनी में अपनी मां से घर पर रह रही थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग लंबे समय से उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मां सोना देवी लगातार ससुराल पक्ष के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रही है। जिसके चलते घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें