फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध दशा में युवक की मौत

Sat, 16 May 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पइंसा(ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के उदिहिन बुजुर्ग गांव में शुक्रवार को एक युवक की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। सुबह युवक का शव गांव के समीप बाग में पड़ा मिला। चर्चा है कि पत्नी से झगड़ने के बाद युवक ने जहरीला पदार्थ निगल कर जान दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

मोहब्बतपुर पइंसा कोतवाली क्षेत्र के उदिहिन बुजुर्ग गांव निवासी चंदर (28) पुत्र निर्मल किसान था। बताया जा रहा है इधर कुछ दिनों से उसका पत्नी से विवाद चल रहा है।

बृहस्पतिवार की रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। शुक्रवार की सुबह युवक गांव के समीप एक बाग में बेहोश पड़ा मिला। जब तक घर वाले उसे अस्पताल ले जाते युवक की सांसें थम चुकी थीं। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा है। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें