फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इज्जत बचाने के लिए चलती बाइक से कूदी शिक्षिका

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद से सटे पिलखुवा इलाके में एक शिक्षिका को बाइक सवार से लिफ्ट लेना महंगा पड़ गया। जैसे ही शिक्षिका बाइक पर बैठी युवक ने छेड़छाड़ शुरू कर दी और बाइक को सुनसान रास्ते पर दौड़ा दिया।
विज्ञापन


गनीमत रही कि युवक के इरादे को समय रहते महिला भांप गई और शोर मचाकर चलती बाइक से कूद गई। शोर सुनकर किसान दौड़ तो आरोपी युवक भाग गया।

पीड़िता की शिकायत हाईवे पुलिस ने बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चीख सुनकर दौड़े किसान

नोएडा निवासी महिला नगर के एक प्राथमिक स्कूल में शिक्षिका है। शनिवार दोपहर करीब एक बजे वह नोएडा जाने के लिए स्कूल से पिलखुवा आ रही थी। बारिश होने के कारण वाहन नहीं मिलने पर शिक्षिका ने बाइक सवार युवक से लिफ्ट ले ली।

शिक्षिका ने बताया कि बाइक जैसे ही कुछ दूरी तय की आरोपी युवक ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर बाइक को खेतों के रास्ते में उतार दिया। तभी शिक्षिका ने शोर मचा दिया और कूद गई।

आसपास काम कर रहे किसान महिला की चीख सुनकर दौड़ तो आरोपी बाइक समेत भाग गया। पीड़िता ने पिलखुवा पहुंचकर हाईवे पर तैनात पुलिस को वारदात की सूचना दी। एसएचओ का कहना है कि पीड़िता ने पुलिस से मौखिक शिकायत की थी, लिखित में शिकायत नहीं दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें