पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि झुप्पा गांव की एक युवती अपनी ससुराल से मायके आई हुई थी।
शुक्रवार शाम को वह खेतों से लौट रही थी। रास्ते में गांव का प्रदीप आया और उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। युवती ने जब विरोध किया गया तो युवक ने उसके साथ मारपीट कर दी।
पढ़ें: दलित किशोरी को पीटकर अश्लील हरकत
घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
छेड़छाड़ के मामले में एक गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में एक अशक्त किशोरी से छेड़छाड़ में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बलवीर को गांव के जंगल से पकड़ा है।
दनकौर क्षेत्र में मूकबधिर और मानसिक रूप से कमजोर किशोरी से गांव के ही दो लोगों ने शुक्रवार को दुष्कर्म का प्रयास किया था।