फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कमरे में डॉक्टर ने युवती से की शर्मनाक हरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने पेशे से लैब टेक्नीशियन युवती के साथ छेड़छाड़ के आरोप में झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। वसंत विहार थाना पुलिस के अनुसार युवती, आरोपी मुनिराक स्थित डॉक्टर मंगल के क्लीनिक में काम करती थी।
विज्ञापन


करीब डेढ़ वर्ष पहले डॉक्टर के यहां से नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद वह आनंद निकेतन स्थित अस्पताल में काम करती थी। आरोपी ने मंगलवार को युवती को धमकी देकर मुनिरका स्थित अपने घर बुला लिया।

वह युवती को कमरे में बंद करके उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा।
Trending Videos
विज्ञापन

कमरे से भागकर आई बाहर

युवती कमरे से भागकर बाहर आ गई और उसने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने छेड़छाड़ व धमकी देने का मामला दर्ज कर आरोपी कथित डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी डॉक्टर के खिलाफ नकली एमबीबीएस डिग्री के आधार पर क्लीनिक चलाने का भी मामला दर्ज है।

वहीं एक अन्य मामले में साकेत इलाके में महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने अधचीनी निवासी फरीद(29) को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के समय आरोपी शराब के नशे में धुत था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें