फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला जिम्नास्ट से छेड़छाड़ में फंसे कोच, होगी पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ के एक मामले में पुलिस इंचियोन एशियाई खेल में देश का प्रतिनिधित्व करने गई जिम्नास्टिक टीम के कोच और एक खिलाड़ी से अक्तूबर के पहले सप्ताह में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


एक पूर्व महिला जिम्नास्ट की शिकायत पर मंगलवार को आईपी इस्टेट थाना पुलिस ने कोच और खिलाड़ी के खिलाफ अश्लील टिप्पणी करने और धमकाने का मामला दर्ज कर लिया।

दरियागंज की रहने वाली 29 वर्षीय महिला जिम्नास्ट ने सोमवार को शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया एशियाई खेल में शामिल होने के लिए जिम्नास्टिक टीम का एक कैंप सितंबर के पहले सप्ताह में इंदिरा गांधी स्टेडियम में लगा था। 2 सितंबर को वह प्रैक्टिस के लिए स्टेडियम गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

कोच और एक जिम्नास्ट ने की अश्लील टिप्पणी

आरोप है कि वहां जिम्नास्टिक टीम के कोच मनोज राणा और जिम्नास्टिक खिलाड़ी चंदन पाठक ने उस पर अश्लील टिप्पणी की। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ बदसलूकी की और उसे जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता ने इसकी शिकायत जिम्नास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया से भी की, लेकिन जब फेडरेशन के अधिकारियों ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया तो उसने सोमवार को पुलिस से शिकायत की।

अगले दिन आला अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया, लेकिन मामला दर्ज होने से पहले ही दोनों आरोपी एशियाई खेल में शामिल होने के लिए इंचियोन रवाना हो गए। जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि एशियाई खेल में हिस्सा लेने के बाद दिल्ली लौटने पर आरोपी कोच और खिलाड़ी से पूछताछ की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें