फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी डिग्री कालेज गेट पर युवकों में फायरिंग

Sun, 05 Oct 2014 07:43 PM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे स्थित मोदी डिग्री कालेज गेट पर रविवार को युवकों के दो गुटों के बीच मारपीट और फायरिंग हुई। इसके चलते मौके पर भगदड़ मच गई और गाजियाबाद की ओर जा रहे वाहनों की रफ्तार थम गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से सड़क किनारे पड़ी एक बाइक बरामद हुई है। पुलिस तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन


वारदात रविवार दोपहर 12:30 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कालेज गेट पर कुछ युवक खड़े थे। इसी बीच बाइकों पर सवार होकर करीब 5-7 युवक वहां पहुंचे और उन्होंने कालेज गेट पर खड़े युवकों से मारपीट शुरू कर दी।

करीब 15 मिनट तक दोनों गुटों में जमकर लात-घूंसे चलते रहे। इसी बीच एक युवक ने तमंचा निकालकर फायर कर दिया और गोली चलते ही युवकों में भगदड़ मच गई। कुछ युवक सौंदा रोड तो अन्य युवक डिग्री कालेज के पास स्थित मोदी इंटर कालेज की ओर भाग गए।
विज्ञापन


गोली की आवाज और भगदड़ देख मेरठ से गाजियाबाद की ओर जा रहे वाहनों के ब्रेक लग गए और वाहनों में सवार लोग मूकदर्शक बनकर युवकों को इधर-उधर भागते हुए देखते रहे।

एसएचओ दीपक शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। मौके से सड़क किनारे पड़ी एक बाइक बरामद हुई है। बाइक के नंबर के जरिए पुलिस तहकीकात कर रही है।
विज्ञापन

ीव वर्मा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें