फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में फिर दरिंदगी, मॉडल को बंधक बनाकर चार लोगों ने किया रेप

Thu, 28 Dec 2017 10:28 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
सरोजनी नगर थाना इलाके में भोजपुरी एल्बम में काम करने वाली मॉडल से शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

2 of 8
gangrape
आरोपियों ने पीड़िता को रविवार शाम से मंगलवार रात बंधक बनाकर रखा। मंगलवार रात को पीड़िता ने किसी तरह 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके से उसे मुक्त कराया।
विज्ञापन

3 of 8
gangrape
मेडिकल जांच में मॉडल के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हो गई है। सरोजनी नगर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर दो सतीश और जग्गी को गिरफ्तार कर लिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता रीमा (18, बदला हुआ नाम) दक्षिण-पूर्व जिले में रहती है और भोजपुरी गीतों के एल्बम की मॉडल है।

4 of 8
Gang-rape
रीमा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी अनंतराम डेयरी, सफदरजंग एंक्लेव में रहने वाले सतीश (48) से कुछ दिन पहले मुलाकात हुई थी। सतीश ने एक फिल्म डायरेक्टर को जानने का हवाला देकर रीमा को रोल दिलवाने का भरोसा दिलाया था। जिसके बाद दोनों की फोन पर बात होने लग गई।
विज्ञापन

5 of 8
Gang-rape
सतीश ने 24 दिसंबर की शाम को रीमा को वसंतकुंज के एक मॉल के पास मिलने बुलाया। यहां से वह रीमा को अपने घर ले आया। आरोप है कि वहां सतीश ने उसे जबरदस्ती शराब पिला दी। इसके बाद आरोपियों ंने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

6 of 8
rape
आरोपियों ने उसे 26 दिसंबर की रात तक बंधक बनाकर रखा। मंगलवार की रात करीब 12:30 बजे किसी तरह रीमा के हाथ एक फोन लग गया और उसने 100 नंबर पर पुलिस को बंधक बनाकर रखने व दुष्कर्म करने की सूचना दी।
विज्ञापन

7 of 8
rape attempt
सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मॉडल को मुक्त कराया। मेडिकल जांच में रीमा के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने सतीश और उसके नौकर जग्गी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

8 of 8
गैंगरेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। मॉडल ने शिकायत में कहा है कि वह शराब के नशे में थी। उसे लगता है कि सात से आठ लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें