फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने पहुंची विवाहिता ने खोला 9 साल पुराना राज, बोली-भाई ने लूटी थी इज्जत

Wed, 27 Dec 2017 09:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
एक विवाहिता ने थाने जाकर जब 9 साल पुराना एक ऐसा राज खोला, पुलिस भी हैरान रह गई। वह भाई की करतूत बताने आई थी। उसने शिकायत दी कि उसके भाई ने ही उसे हवस का शिकार बनाया था। मामला भले ही पिछले महीने का है, लेकिन शहर कोतवाली में यह रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। हालांकि दुराचार की बात वर्ष 2008 की बताई गई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जांच की जा रही है।

पढ़ें:- साध्वी ने खोली 'रेपिस्ट' बाबा की करतूतें, बदलते रहे आश्रम और लुटती रही आबरू
 
विज्ञापन

2 of 4
baba virendra dev dixit - फोटो : कुमार संजय
गौरतलब है कि पिछले महीने यूपी के बांदा जिले की कोतवाली में आश्रम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने वाले शहर के खूंटी चौराहा रहने वाले बृजेश गुप्ता के खिलाफ दिल्ली के विजय नगर थाने में उसकी बहन ने तहरीर देकर भाई पर अपने साथ दुराचार का आरोप लगाया था। दिल्ली पुलिस ने यह रिपोर्ट बांदा कोतवाली को भेज दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शहर कोतवाली में यह रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। हालांकि दुराचार की बात वर्ष 2008 की बताई गई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

वीरेंद्र देव आश्रम के संचालकों को पुलिस ने जारी की नोटिस

3 of 4
baba virendra dev dixit - फोटो : कुमार संजय
बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के यहां चल रहे आश्रम (आध्यात्मिक विश्वविद्यालय) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद बांदा पुलिस ने आश्रम संचालकों को नोटिस जारी कर जानकारियां मांगी हैं। जवाब न देने पर पुलिस अगली कार्रवाई करेगी। 
 
विज्ञापन

4 of 4
वीरेन्द्र देव दीक्षित का अाश्रम
पिछले माह 20 नवंबर को यहां सर्वोदय नगर स्थित आश्रम में पुलिस ने छापा मारने के बाद अगले दिन बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित और हेमंत राय के खिलाफ धारा 367 व 344 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज की थी। इसकी तफ्तीश अभी जारी है। कोतवाली पुलिस ने आश्रम संचालक हेमंत राय और रेखा राय समेत आश्रम में रह रही अन्य युवतियों को नोटिस जारी कर दो दिनों के अंदर बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें