दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश-एक में सोशल मीडिया का साइड इफैक्ट देखने को मिला है। आठवीं कक्षा के छात्र ने नौ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी छात्र ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसने मोबाइल में व्हाट्स ऐप पर अश्लील फिल्म देखकर दुष्कर्म की इस वारदात को अंजाम दिया।
मेडिकल जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। दिल्ली पुलिस ने छात्र को दिल्ली गेट स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया है। खास बात ये है कि उसने बच्ची को जान से मारने की धमकी दी और डराकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित नौ वर्षीय बच्ची ग्रेटर कैलाश-एक के जमरूदपुर में परिवार के साथ रहती है। उसके पिता ऑटो चलाते हैं।