फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग का 4 माह तक दुष्कर्म, फिर आरोपी से निकाह कराने की कोशिश

Sun, 11 Sep 2016 01:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना खंड के एक गांव की एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर 4 माह तक दुष्कर्म करने व फर्जी कागज तैयार कर निकाह करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, शनिवार को खबर लिखे जाने तक पीड़िता की मेडिकल जांच नहीं हो पाई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुन्हाना खंड के एक गांव निवासी व्यक्ति ने शिकायत दी कि वह गरीब आदमी है और ट्रक चलाता है। 15 अप्रैल 2016 को गांव के ही पांच लोग उसके घर पर आए और हथियारों के बल पर जान से मारने की धमकी देकर डंपर में उसकी 12 साल की बेटी को उठाकर ले गए।
विज्ञापन


आरोपियों ने लड़की को जबरदस्ती नूंह खंड के गांव फिरोजपुर नमक ले गए, जहां लड़की की मर्जी के खिलाफ आरोपियों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने उसे तावडू खंड के गांव चाहलका तथा सुनारी में रखा और वहां भी हवस का शिकार बनाते रहे।
विज्ञापन

आरोपी के साथ करा दी नाबालिग की सादी

इस दौरान आरोपियों ने फर्जी निकाहनामा तैयार कर नाबालिग का एक आरोपी के साथ निकाह कर दिया। इसके बाद आरोपी उसे लेकर गांव में आ गए, जहां से मौका पाकर 10 अगस्त को वह अपने घर आ गई।

आरोप है कि 16 अगस्त को आरोपियों ने फिर से नाबालिग को जबरन ले जाने की कोशिश की, लेकिन वे नाकामयाब रहे। पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी रजमा देवी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया जाएगा तथा घटनास्थलों का मुआयना कर जांच की जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें