फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग का अपहरण कर गैंग रेप व हत्या का आरोपी पांच दिन बाद भी फरार

Thu, 28 Apr 2016 08:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
खंड के गांव घासेड़ा में 15 साल की नाबालिग लडकी का अपहरण कर उसके साथ गैंग रेप फिर उसकी हत्या कर दफना देने के मामले में नामजद किये गये आरोपियों को मेवात पुलिस पांच दिन बाद ा गिरतार नही किया गया है। बुधवार को मृतक लडकी के परिजनों को गुस्सा फूड पडा उन्होने सैंकडों ग्रामीणों के साथ नूंह थाने में पहुंच कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


आरोपियों को तुरंत गिरतार किये जाने की मांग की। पीडित परिवार के लोगों ने चेतावनी दी है अगर पुलिस ने शुघ्र ही आरोपियों को गिरतार नहीं किया तो वे महापंचायत कर पुलिस के खिलाफ कोई भी बडा कदम उठाने को मजबूर होगें। वहीं नूंह थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने कोई प्रदर्शन नहीं किया बल्कि उन्हें ब्यान दर्ज कराने के लिये गांव के लोगों को थाना बुलाया हुआ था। 

पीडित परिवार के लोगों का कहना है कि पिछले पांच दिन से वे थाने से डीएसपी और डीएसपी से एसपी के चक्कर काट रहे हैं। उन्होने दो दिन पहले ग्रीवैंस की मीटिंग में पहुंचे परिवहन मंत्री के लिये आरोपियों की गिरतारी न होने की शिकातय की थी।
विज्ञापन


मंत्री ने एसपी को आदेश दिये थे कि आरोपियों को तुरंत गिरतार किया जाये। मंत्री के आदेश के बाद किसी भी हत्या के आरोपी को पांच दिन बाद गिरतार नही किया जा सका है। आरोपियों की गिरतारी ने होने से मृतक लडकी के परिवार वालों का पुलिस विभाग के खिलाफ गुस्सा बुधवार को साफ देख गया ।

पीडित लडकी के परिजन और गांव वालों को आरोप है कि पुलिस आरोपियों को इस वजह से नहीं पकड रही है कि वे दबंग है तथा एक गांव का मौजूदा सरपंच है और दो उसके भतीजे हैं। उन्होने कहा कि पुलिस उनकी कोई मदद नहीं कर रही है बल्कि पुलिस जांच का बहाना बनाकर मामले को लटका रही है। उन्होने कहा कि पांच दिन गुजरजाने के बाद पुलिस एक दिन भी आरोपियों को पकडने के लिये उनके गांव नहीं गई है।

बता दें कि गत 22 अप्रैल को गांव घासेडा निवासी 15 साल की एक लडकी के साथ गांव के सरपचं अशरफ के दो भतीजों ने गैंग रेप कर उसकी हत्या कर दूसरे के घर में फैंक दिया था। बाद में सरपंच ने पीडित लडकी के परिजनों पर दवाब बनाकर उसको बिना पुलिस को शिकायत दिये दफना दिया था।

बाद में लडकी के चाचा की शिकायत पर 23 अप्रैल को भारी पुलिस बल के साथ लडकी का शव कब्र से निकाला गया। मेडिकल रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हो गई है तथा रेप की पुष्टि के लिये एफएसएल टीम का इंतजार किया जा रहा है।

पुलिस ने सरपंच और उसके दो भतीजों के खिलाफ हत्या, गैंग रेप आदी धाराओं के तहत मामला तो दर्ज कर लिया लेकिन किसी भी आरोपी की गिरतारी हीं कि जा सकी है। मेवात ग्रीवैंस कमेठी में शिर्रकत करने पहुचे प्रदेश के परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि लडकी की हत्या कि पुष्टि हो गई हैं आरोपियों की गिरतारी के लिये मेवात के एसपी को आदेश दे दिये हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें