कार के लालच में नांगलमुबारिकपुर गांव की अरबीना के हत्यारों को अभी तक पुलिस नहीं पकड़ पाई है। लाचार पिता युनूस ने बताया कि मैंने अपनी हैसियत के हिसाब से दान दिया। ये लोग कार मांग रहे थे जो मेरे बस की बात नहीं थी। इसलिए मेरी लड़की को दहेज के लिए प्रताडित करते आ रहे थे।
इन दहेज लोभियों ने मिलकर मेरी बेटी की हत्या करी थी। पता नहीं कितनी यातनाऐं दी। मृतिका के पिता ने बताया कि लाश को छुपाने की इन्होंने हर सभव कोशिश की थी। पिता की मांग है कि पुलिस मेरी बेटी के हत्यारों को जल्द गिरफतार कर जेल भेजे।
मुझे न्याय दिलाया जाए। पुलिस चौकी पिनगवां में अल्ताफ, सज्जा, जमशेद, जहीर, समी, रफीक गांव मामलिका व अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है।