फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पडोसी ने नाबालिग को घर में छु़पाया, पुलिस ने किया बरामद

Tue, 23 Aug 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
थाना सेक्टर-29 क्षेत्र से एक नाबालिग को बहला-फुसला कर ले जाने का मामला सामने आया है। लड़की के परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने समय रहते नाबालिग को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मूलरूप से पश्चिम बंगाल के होशंगाबाद का रहने वाले प्रकाश (बदला हुआ नाम) का परिवार गुड़गांव के चक्करपुर गांव में रहता है। 

वहीं, पश्चिम बंगाल का ही रहने वाला बप्पी रहमान चक्करपुर में प्रकाश के पड़ोस में रहता है। पुलिस के अनुसार पड़ोस में रहने के कारण उसका प्रकाश के घर आना-जाना था। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि शनिवार को प्रकाश की 15 वर्षीय बेटी संदिग्धावस्था में घर से गायब हो गई। परिजनों ने उसकी आसपास तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। 

परिजनों ने सेक्टर-29 थाने में बप्पी पर उसकी बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी। शिकायत पर पुलिस ने बप्पी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। लड़की की तलाश में जुटी पुलिस ने बप्पी के घर पर दबिश दी। 

मामले की जांच कर रहे एएसआई कंवर सिंह ने बताया कि आरोपी ने लड़की को अपने घर में ही रखा हुआ था। दबिश के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लड़की को सकुशल बरामद कर लिया। महिला पुलिस की मौजूदगी में लड़की की मेडिकल जांच कराने के बाद पुलिस ने उसे परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें