फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग मरीज से अस्पताल के वार्ड ब्वाय ने किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के सेक्टर-57 स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, पांच महीने पहले पीड़िता को अस्पताल में दाखिल कराया गया था।
विज्ञापन


उस वक्त वार्ड ब्वाय ने देखरेख के बहाने पीड़िता से दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करा बयान दर्ज कर लिया। देरशाम पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अस्पताल प्रबंधन से भी पूछताछ कर रही है।

आरोपी को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मूलरूप से यूपी के रायबरेली की रहने वाली पीड़िता का परिवार वजीराबाद के पास एक गांव में किराये का मकान लेकर रहता है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में 16 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि पांच महीने पहले सांस की शिकायत होने पर उसने सेक्टर-57 स्थित अरिहंत अस्पताल में डॉक्टर को चेकअप कराया, जिसके बाद उसे दाखिल कर लिया गया। पीड़िता के मुताबिक यहां वार्ड ब्वॉय ने देररात उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी ने उसे डराया धमकाया।
विज्ञापन

आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया

चार-पांच दिन तक दाखिल होने के दौरान आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीड़िता घर आ गई और उसने यह बात किसी को भी नहीं बताई। कुछ दिनों बाद फिर तबियत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसके बाद उसके साथ फिर आरोपी ने जबरदस्ती की। किसी को बताने पर आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के मुताबिक पांच महीने बाद पीड़िता ने बृहस्पतिवार को किसी तरह यह बात अपनी दादी को बताई।

इसके बाद वह उसे लेकर थाने पहुंची। शिकायत के बाद सेक्टर-56 थाना पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करा बयान दर्ज कर लिया। आरोपी की पहचान दादरी के अमित (23) के रूप में हुई है।

देर शाम आरोपी को दादरी से गिरफ्तार कर लिया गया। सेक्टर-56 थाना प्रभारी के मुताबिक इस मामले में अस्पताल प्रबंधन की भूमिका भी सवालों के घेरे में आई है। अस्पताल में इतनी बड़ी घटना होने की जानकारी कैसे नहीं हुई? इस संबंध में पुलिस अस्पताल प्रबंधन से भी पूछताछ कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें