दिल्ली के द्वारका नार्थ में छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक बुजुर्ग की पिटाई करने का मामला सामने आया है। द्वारका नार्थ थाना पुलिस मारपीट का मामला दर्ज करके आरोपी पिता-पुत्र व इनके एक रिश्तेदार की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, साध नगर, पालम कॉलोनी निवासी रामसिंह (67) दिल्ली पुलिस से सेवानिवृत्त हैं। 18 नवंबर को रामसिंह कार से घर की ओर जा रहे थे। द्वारका सेक्टर 12 स्थित गणेश मंदिर के पास उन्होंने युवक को एक लड़की को छेड़ते देखा। उन्होंने युवक को समझाया।
इस बीच युवक का पिता एक रिश्तेदारके साथ वहां पहुंच गया। उसने बेटे की अकसर शिकायत करने की बात कहकर रामसिंह की पिटाई शुरू कर दी। मुंह पर घूंसा लगने से रामसिंह के दो दांत टूट गए। कई जगह गंभीर चोट भी लगी। लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया।