गुड़गांव के सेक्टर-57 स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, पांच महीने पहले पीड़िता को अस्पताल में दाखिल कराया गया था।
उस वक्त वार्ड ब्वाय ने देखरेख के बहाने पीड़िता से दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करा बयान दर्ज कर लिया। देरशाम पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अस्पताल प्रबंधन से भी पूछताछ कर रही है।
आरोपी को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मूलरूप से यूपी के रायबरेली की रहने वाली पीड़िता का परिवार वजीराबाद के पास एक गांव में किराये का मकान लेकर रहता है।
पुलिस को दिए बयान में 16 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि पांच महीने पहले सांस की शिकायत होने पर उसने सेक्टर-57 स्थित अरिहंत अस्पताल में डॉक्टर को चेकअप कराया, जिसके बाद उसे दाखिल कर लिया गया। पीड़िता के मुताबिक यहां वार्ड ब्वॉय ने देररात उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी ने उसे डराया धमकाया।