फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: मासूम के साथ दरिंदगी कर झाड़ियों में फेंका, एम्स में चल रहा है इलाज

Thu, 23 Aug 2018 10:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
child rape
विज्ञापन

दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में 11 वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने दुष्कर्म के बाद बच्ची को लहुलूहान हालत में झाड़ियों में फेंक दिया था। बच्ची को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन




वसंतकुंज (साउथ) पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी।  
 

विज्ञापन

बच्ची को झाड़ियों में फेंका

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित बच्ची अपने परिवार के साथ रंगपुरी पहाड़ी में रहती है। बच्ची चौथी कक्षा में पढ़ती है। बुधवार रात करीब नौ बजे वह घर के पास बने सार्वजनिक शौचालय में गई थी। वहां चारों तरफ अंधेरा था।

इसी दौरान अज्ञात युवक उसे उठाकर ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने बच्ची को झाड़ियों में फेंक दिया। थोड़ी देर बाद कुछ महिलाएं शौच के लिए गईं तो बच्ची को अचेतावस्था में पाया।

इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बच्ची को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है।  बताया जा रहा है कि बच्ची के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। जिला पुलिस अधिकारियों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि करते हुए बताया कि बच्ची सदमे में है। इस कारण कुछ ज्यादा बता नहीं पा रही है। पुलिस बच्ची की काउंसिलिंग करा रही है। पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें