एक पिता की उसके कलयुगी बेटे ने आधी रात को मामूली सी बात पर इस तरीके से जान ली कि पिता आखिरी सांस तक चीखता रहा पर बेटे ने छोड़ा नहीं।
बिंदापुर थाना इलाके में पानी नहीं भरने पर बेटे ने बुजुर्ग पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बंदापुर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी सुरेंद्र कुमार के अनुसार रामकुमार (75) परिवार के साथ बिंदापुर के खुशीराम पार्क में रहते थे। उनका बेटा चेतन (45) ई-रिक्शा चलाता है। चेतन शुक्रवार रात नशे में घर आया।
पानी भरने को लेकर पिता से हुई थी कहासुनी
demo pic
पानी नहीं भरने को लेकर वह पिता से कहासुनी करने लगा। पिता रामकुमार ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने बुजुर्ग पिता को पीटना शुरू कर दिया। तब तक बेरहमी से पिटाई करता रहा जब तक बुजुर्ग पिता अचेत होकर नहीं गिर गए।
कुछ समय बाद जब आरोपी का नशा कम हुआ तो लोगों ने उसे पिता को अस्पताल ले जाने के लिए कहा। वह ऑटो से पिता को पास में स्थित नर्सिंग होम में ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
बिंदापुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर बेटे चेतन को गिरफ्तार कर लिया था। उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बताया गया कि आरोपी शराब के नशे में आए दिन घर में झगड़ा करता रहता था। पिता उसकी इस आदत से परेशान थे। चेतन की पत्नी भी उसका विरोध करती थी।