फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तावडू़: कर्फ्यू में तीन घंटे की ढील, 12 नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव से सटे तावडू में पटौती मोहम्मदपुर मोड़ पर हादसे में युवक की मौत पर भड़की हिंसा के बाद लगाए गए कर्फ्यू में करीब तीन घंटे की ढील दी गई है।
विज्ञापन


सोमवार शाम चार बजे से 7 बजे तक के लिए इलाके से कर्फ्यू हटा दिया जाएगा। इस बीच लोग अपनी जरूरत का सामान लेने के लिए घरों से निकल सकते हैं।

हालात को देखते हुए पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। हालांकि इलाके में दिनभर अफवाहों का बाजार गरम रहा।

उड़ती रहीं अफवाहें

घटना के एक दिन बाद सोमवार सुबह पुलिस और आरएएफ के जवानों ने फ्लैग मार्च किया। अब तक इलाके में किसी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

दोपहर तीन बजे प्रशासन ने काफी सोच विचार के बाद कफ्यू में ढील देने का निर्णय लिया है। घटना को लेकर तरह-तरह की अफवाहें उड़ती रहीं लेकिन सुरक्षा बलों की मुस्तैदी के कारण कोई भी बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

इस मामले में एक कार कंपनी के कर्मचारी यूनियन के लोगों का भी नाम सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि इसमें यूनियन के लोग भी शामिल हैं।

ऐसे शुरू हुआ था बवाल

पूरे घटनाक्रम को लेकर भाजपा की स्‍थानीय इकाई समीक्षा करने में जुटी है। पार्टी के पदाधिकारी निष्पक्ष छवि वाले लोगों से मिलकर घटना के पीछे कारणों का पता लगाने में जुटे हैं।

बता दें कि पटौदी-मोहम्मदपुर मोड़ पर रविवार को डंपर और बाइक में हुई टक्कर में एक युवक की मौत के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। मामला उस समय बिगड़ गया जब एक समुदाय के लोगों ने डंपर चालक और परिचालक की जमकर पिटाई कर दी।

पिटाई से नाराज दूसरे समुदाय के लोगों ने पथराव, आगजनी और हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में नूंह के डीएसपी समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

स्थिति को बिगड़ते देख इलाके में 24 घंटे के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया था। मौके पर पुलिस बल के साथ-साथ सीआरपीएफ की भी तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

बंद हैं स्कूल कॉलेज

इस घटना के बाद इलाके के सभी स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। लोगों में घटना का खौफ साफ देखा जा सकता है।

घटना को लेकर तरह-तरह की अफवाहें उड़ने से पुलिस प्रशासन भी परेशान है। हालांकि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, शाम सात बजे के बाद इलाके में फिर से 24 कर्फ्यू लगा दिया जाएगा, ताकि रात में किसी भी तरह की घटना न होने पाए। इस मामले में पुलिस ने अब तक 12 लोगों को नामजद किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें