फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडियाकर्मी को अगवा कर पीटा, लूटपाट

Sun, 06 Sep 2015 10:25 PM IST
अमर उजाला, इंदिरापुरम
विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाश लगातार लूट की वारदातें कर पुलिस को ठेंगा दिखा रहे हैं। शनिवार रात कार सवार बदमाशों ने एक मीडियाकर्मी को अगवा कर उससे मारपीट-लूटपाट की।
विज्ञापन


पहले बदमाशों ने मीडियाकर्मी की बाइक में टक्कर मारी, इसके बाद अस्पताल ले जाने के बहाने उसे अगवा कर लिया। बदमाश लूटपाट करने के बाद मीडियाकर्मी को सड़क किनारे फेंक गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

वैशाली सेक्टर-6 निवासी रमेश नेगी दिल्ली के एक बड़े मीडिया संस्थान में कैमरामैन हैं। शनिवार रात करीब डेढ़ बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे इंदिरापुरम सेंट फ्रांसिस स्कूल के पास पहुंचे कार सवार युवकों ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। रमेश बाइक से गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद चार युवक कार से निकले और उन्हें अस्पताल ले जाने की बात कहकर कार में बैठा लिया। कार कुछ आगे ही निकली थी कि तीन युवकों ने चाकू निकालकर उनकी गर्दन पर लगा दिया।

इसके बाद उन्होंने उनका मोबाइल और पर्स लूट लिया। उन्होंने एटीएम देने को कहा तो रमेश ने एटीएम नहीं होने की बात कही। इसके बदमाशों ने उनसे मारपीट की। वारदात के बाद बदमाश मीडियाकर्मी को अभयखंड में फेंककर फरार हो गए।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप
रमेश ने बताया कि उन्होंने एक बाइक सवार युवक को रोककर मदद मांगी। इसके बाद बेटे को कॉल किया और उसे बुलाया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने पुलिस को सूचना दी और कार का नंबर और कार सवार बदमाशों की डिटेल बताई।

आरोप है कि अगर सही समय पर पुलिस एक्टिव होती तो बदमाशों को आसानी से पकड़ा जा सकता था। एसएचओ गोरखनाथ यादव ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन


हेलमेट न होता तो लगती गंभीर चोटें
रमेश को जिस समय बदमाशों ने कार से टक्कर मारी। उस समय उन्होंने हेलमेट लगाया हुआ था। जब वह गिरे तो उनका सिर पत्थर से टकराया। मगर हेलमेट ने उनकी जान बचा ली।

उधर, बदमाश लगातार अभयखंड क्षेत्र में घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पिछले दिनों बदमाशों ने यहीं टिंबर कारोबारी को अगवा कर उसके साथ लूटपाट की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें