फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानी के शिकार युवक की मौत

Sun, 06 Sep 2015 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। चंडीगढ़ से घर वापस आ रहा युवक अमेठी रेलवे स्टेशन पर जहरखुरानी का शिकार हो गया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



 थाना क्षेत्र संग्रामपुर के गांव कसारा निवासी देवराज यादव (30) पुत्र रामसुंदर यादव बीते 28 अगस्त को नौकरी करने के लिए चंडीगढ़ गया था। वहां से देवराज शनिवार को पंजाब मेल से घर के लिए निकला। रास्ते में एक जहरखुरान ने उससे परिचय बढ़ाते हुए अपना घर भी उसके समीप होने का विश्वास दिलाया। अमेठी रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद आरोपी वहां मिले गिरोह के अन्य सदस्य को अपना भाई बताते हुए एक दुकान पर चाय पीने लिवा गया। जहरखुरान ने चाय में नशीली गोली खिला दी।
विज्ञापन


कुछ देर बाद जहरखुरान उसे अपनी बाइक से उसके घर तक छोडने की बात कहकर लेकर चल पड़े। जहरखुरान ने दुर्गापुर मार्ग पर उसका सामान छीनकर फरार हो गए। सड़क किनारे पड़ा देख एक राहगीर रुका तो उसने जेब से छोटी डायरी निकालकर अपने घर का नंबर दिया। राहगीर की सूचना पर जब परिवारीजन वहां पहुंचे तो देवराज ने लड़खड़ाती जुबान से वाकया बताया। परिवारीजन उसे लेकर घर गए, जहां उसकी हालत बिगडने लगी। हालत बिगड़ते देख परिवारीजन पास के एक प्राइवेट चिकित्सक को लाने गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची संग्रामपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें