अदालत ने मीट कारोबारी मोइन कुरैशी को मनी लांड्रिंग के मामले में पूछताछ के लिए 31 अगस्त तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया है।
पटियाला हाउस स्थित विशेष जज अरुण भारद्वाज के समक्ष कुरैशी को पेश किया गया। जांच अधिकार ने अदालत को बताया कि कुरैशी को पूछताछ के लिए बुलाया गया था लेकिन वे संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा। ऐसे में उससे गिरफ्तार कर लिया गया व उससे पूछताछ करनी है ऐसे में 14 दिन का रिमांड दिया जाए।
उन्होंने कहा करोड़ो रुपये के घोटाला मामले की तह तक जाने के लिए पूछताछ जरूरी है। अदालत ने मामले की गंभीरता को देख कुरैशी का 31 अगस्त तक रिमांड मंजूर कर लिया।
ईडी ने मोइन कुरैशी पर मनी लांड्रिंग के संबंध में दो मुकदमे दर्ज किए हैं। इसी वर्ष दर्ज किए गए मुकदमे में सीबीआई के पूर्व निदेशक एपी सिंह को भी सह आरोपी बनाया गया है। कुरैशी के खिलाफ सीबीआई भ्रष्टाचार के मामले में जांच कर रही है। आयकर विभाग भी एक मामले में उसके खिलाफ जांच कर रहा है।