फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट खरीदारों से फर्जीवाड़े में अर्थ बिल्डर का एमडी गिरफ्तार, बैंकाक भागने की फिराक में था

Tue, 21 Feb 2017 05:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
hathkadi
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने अर्थ इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (एमडी) अवधेश कुमार गोयल को गिरफ्तार किया है। गोयल पर फ्लैट खरीददारों से फर्जीवाड़ा करने और आपराधिक षडयंत्र रचने का आरोप है।  
विज्ञापन


आर्थिक अपराध शाखा के मुताबिक गोयल को लुक आउट सर्कुलर के आधार पर एयरपोर्ट से उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह पत्नी के साथ बैंकाक भागने की फिराक में था। उसे 15 फरवरी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।

पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। गोयल ने एनसीआर में दर्जनभर प्रोजेक्ट लांच कर रखा है। आरोप है कि यमुना एक्सप्रेसवे स्थित सेक्टर टेकजोन में अर्थ टाइटेनियम स्टूडियो प्रोजेक्ट में पैसा लगाने वाले 82 निवेशकों ने आर्थिक अपराध शाखा से शिकायत की थी। गोयल ने प्रोजेक्ट को लांच कर बायर्स से पैसा एकत्र कर लिया था लेकिन प्रोजेक्ट पूरी नहीं किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में कई प्रोजेक्ट पूरे नहीं

jail shimla
​पुलिस गोयल से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में कई प्रोजेक्ट पूरे नहीं हो सके हैं। निवेशक कई बार बिल्डर साइट पर प्रदर्शन भी कर चुके हैं।

सूत्रों के मुताबिक कंपनी ने बायर्स को तीन साल में फ्लैट देने और प्रति वर्ष बारह फीसदी की दर से रिटर्न देने का आश्वासन दिया था। ज्यादातर लोगों ने बुकिंग के वक्त ही 80 से 90 फीसदी रकम दे दी थी।

जांच के दौरान अपराध शाखा को पता चला कि प्रोजेक्ट साइट पर निर्माण कार्य शुरू ही नहीं हुआ है। जबकि कंपनी ने निवेशकों को ई-मेल और पत्र भेजकर कहा था कि प्रोजेक्ट साइट पर निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है।

कंपनी ने क्लब शुल्क के लिए पैसे की मांग की थी। अपराध शाखा के अफसरों ने ग्रेटर नोएडा इंडस्ट्रियल डेवेलपमेंट अथारिटी से प्रोजेक्ट से संबंधित दस्तावेज भी हासिल कर लिया है। कंपनी ने 2012 में बुकिंग की लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। कंपनी ने पिछले छह-सात वर्षों में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम में आठ प्रोजेक्ट की शुरुआत की लेकिन  अब तक एक भी प्रोजेक्ट पूरा नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें