फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में लिफ्ट देकर मारुती कंपनी के प्रबंधक से लूटपाट

Fri, 07 Apr 2017 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 अज्ञात लोगों की कार में लिफ्ट लेना मारुति कंपनी के प्रबंधक समद खान को महंगा पड़ा। कार सवारों ने सूनसान इलाके में ले जाकर उन्हें बंधक बना पांच हजार रुपये, मोबाइल, डेबिट कार्ड आदि लूट लिए।
विज्ञापन


बदमाश उन्हें सूरजकुंड रोड पर उतार कर फरार हो गए। उनसे छीन कर ले गए डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर बदमाशों ने एटीएम से 21 हजार रुपये भी निकाल लिए। उनकी शिकायत पर सूरजकुंड पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। 

नंगला रोड नेहरू मोहल्ले में रहने वाले समद खान मारुति कंपनी में प्रबंधक पद पर कार्यरत हैं। मंगलवार रात करीब दस बजे ड्यूटी खत्म हुई तो वह घर आने के लिए निकले थे।
विज्ञापन


गुरुग्राम के इफको चौक पर इटियोस कार का चालक फरीदाबाद की आवाज लगा रहा था। वह कार में सवार हो गए। कार में तीन लोग पहले से बैठे थे। उनके मुताबिक कार जैसे ही पाली क्रशर जोन के पास पहुंची पीछे बैठे तीन लोगों ने उन्हें दबोच लिया। जान से मारने की धमकी देते हुए उनकी पिटाई कर दी।

एक बदमाश ने उनका मोबाइल फोन, पर्स, पांच हजार रुपये, डेबिट कार्ड छीन लिया। जान से मारने का डर दिखा डेबिट कार्ड का पासवर्ड भी पूछ लिया। इसके बाद बदमाश उन्हें सूरजकुंड रोड पर उतार कर फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने डीएवी कॉलेज के पास स्थित एटीएम में उनके कार्ड का प्रयोग कर 21 हजार रुपये भी निकाले। एसएचओ सूरजकुंड इंस्पेक्टर पंकज ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें