फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम्रपाली के एमडी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज, 25 लाख रुपये हड़पने का आरोप 

Fri, 07 Apr 2017 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
आम्रपाली ड्रीम वैली के प्रबंध निदेशक अनिल शर्मा के खिलाफ बिसरख कोतवाली में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। ग्रेटर नोएडा के जीटा वन निवासी शादाब खान की तरफ से एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


एसएसपी के आदेश पर पुलिस नेे यह कार्रवाई वर्ष 2012 में फ्लैट बुक कराने के बावजूद कब्जा नहीं मिलने की शिकायत पर की है। शिकायतकर्ता ने एमडी पर 25 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। 

शादाब खान ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वर्ष 2012 में उन्होंने ग्रेनो वेस्ट में आम्रपाली के प्रस्तावित प्रोजेक्ट ड्रीम वैली में 25 लाख रुपये में फ्लैट बुक कराया था। बिल्डर की ओर से उन्हें 3 साल छह माह में कब्जा देने का वादा किया था।
विज्ञापन


अक्तूबर 2016 तक शादाब खान को कब्जा नहीं मिला तो उन्होंने आम्रपाली के प्रबंध निदेशक अनिल शर्मा से जमा राशि वापस करने की मांग की। इस पर आम्रपाली की तरफ से शादाब खान को तीन-तीन लाख के छह चेक (18 लाख) दिए गए और शेष राशि बुकिंग के नाम पर काट ली गई।

अलग-अलग तिथि के दिए गए तीन-तीन लाख के छह चेक जब शादाब ने बैंक में लगाए तो सारे चेक बाउंस हो गए। शादाब वापस आम्रपाली के कार्यालय पहुंचे। आरोप है कि उनसे अभद्र व्यवहार किया गया।

इसकी शिकायत उन्होंने बिसरख कोतवाली व एसएसपी कार्यालय में की। बिसरख कोतवाली प्रभारी विनोद पांडे नेे बताया कि एसएसपी के आदेश पर इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें