फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा युवक ने धोखे से रचाई पीजीडीएम छात्रा से शादी

Tue, 06 Jan 2015 12:20 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीडीएम की छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर उससे शादी करने का मामला सामने आया है। छात्रा ने लिंक रोड पुलिस से मामले की जांच की थी। लिंक रोड पुलिस ने मामले को महिला थाने ट्रांसफर किया है। मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीजीडीएम फाइनल ईयर की छात्रा से अर्थला निवासी विकास ने पहले दोस्ती की फिर प्रेमजाल में फंसाया। खुद को कुंवारा बताकर युवती से शादी कर ली, जबकि वह पहले से शादीशुदा है।

आरोप है कि विकास ने हजारों रुपए भी युवती से ठग लिए और उसका अश्लील एमएमएस भी बना लिया। शादी के तीन महीने बाद छात्रा को पता चला कि विकास शादीशुदा है तो उसने लिंक रोड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने एमएमएस को सार्वजनिक कर छात्रा को बदनाम करने की धमकी भी दी थी। महिला थाने की एसएचओ शीला चौधरी का कहना है कि जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें