फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में नहीं पूरी हुई मांग तो विवाहिता को जलाकर चलती कार से जंगल में फेंका

Thu, 14 Jul 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
जेवर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सल्लियान निवासी व्यक्ति की विवाहिता बेटी पर दहेज लोभियों ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। इसके बाद आरोपी पति के साथ तीन लोगों ने घायल अवस्था में विवाहिता को जेवर कस्बे के जंगलों में चलती गाड़ी से फेंक दिया।
विज्ञापन


पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। पुलिस ने शिकायत पर पति सहित 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जेवर के मोहल्ला सल्लियान निवासी सुरेश चंद ने अपनी बेटी पूजा की शादी तीन साल पहले दो मई, 2013 को हरियाणा के कासन में की थी।

उस समय सुरेश ने आल्टो कार के अलावा गृहस्थी के सारे सामान व सभी जेवरात भी दहेज में देते हुए 14 लाख की शादी की थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही दामाद दीपक ने शराब पीना और जुआ खेलना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


विवाहित का आरोप है कि उसके पति के रिश्तेदारी में अवैध संबंध बन गए। इसके बाद उसने विवाहित से पांच लाख की मांग की और मारपीट व प्रताड़ित करने लगा। 

सोमवार दोपहर बाद उसके पति दीपक, ससुर ओमपाल, सास शारदा देवी, चचिया सास पिंकी, चचिया ससुर मनोज, ननद राखी व नंदोई नरेंद्र ने मारपीट की और जान से मारने की नीयत से मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। 

घायल अवस्था में दीपक, मनोज व नरेंद्र उसे जेवर कस्बे के नजदीक कानीगढ़ी रोड पर गाड़ी से फेंककर फरार हो गए। विवाहिता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने पति सास ससुर सहित कुल सात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें