फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने रेस्टोरेंट के  मैनेजर को मारी गोली 

Fri, 23 Dec 2016 02:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गन शॉट
विज्ञापन
बुराड़ी इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर रेस्टोरेंट के मैनेजर को गोली मार दी। जख्मी होने के बाद बदमाश नकदी और मोबाइल लेकर फरार हो गए। मैनेजर का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अमित मेहरा (31) परिवार के साथ बाबा कॉलोनी बुराड़ी में रहते हैं। वह राजौरी गार्डन स्थित मास्टर पीस रेस्टोरेंट में मैनेजर हैं। बुधवार देर रात काम खत्म करने के बाद वह बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही वह बुराड़ी स्थित नालंदा पब्लिक स्कूल के पास पहुंचे, दो बाइक पर सवार चार लड़कों ने उन्हें रोक लिया। बदमाश उनसे लूटपाट करने लगे।

अमित के विरोध करने पर पहले तो बदमाशों ने हेलमेट से पिटाई की, बाद में एक बदमाश ने गोली चला दी। गोली अमित के जांघ पर लगी। जख्मी होने के बाद बदमाशों ने जेब से पर्स व मोबाइल फोन निकाल लिए। पर्स में 2500 रुपये नकद और एटीएम कार्ड थे।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। इसी दौरान गश्त कर रहे पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और अमित को जख्मी हालत में सुश्रुत ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अमित के बताए हुलिए के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें