फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनेजर और इंजीनियर को अगवा करके लूटा

Wed, 07 Jan 2015 01:34 AM IST
अमर उजाला, इंदिरापुरम
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की वर्दी में आए बदमाश ने गाड़ी रुकवाकर हथियारों के बल पर साथियों संग एक के बाद एक दो लूट कर डालीं। दोनों वारदात इंडिगो कार में आए बदमाशों ने एक ही अंदाज में आईटी कंपनीकर्मियों को अगवा कर की। दोनों घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


सेल्स मैनेजरों से कार और कैश लूटा
नोएडा की कंपनी के दो सेल्स मैनेजर को कार में अगवा कर बदमाशों ने स्विफ्ट कार और 60 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने शोर मचाने पर दोनों को जान से मारने की धमकी दी।

राजनगर निवासी मनोज सिंह चौहान और नोएडा सेक्टर-71 निवासी सतेंद्र सिंह नोएडा सेक्टर-63 की अडवाया इन्फोटेक कंपनी में सेल्स मैनेजर हैं।

दोनों मंगलवार सुबह 5.30 बजे कंपनी के काम से वैशाली के अंसल प्लाजा स्थित ऑफिस गए थे। मनोज अपनी कार से सतेंद्र को छोड़ने नोएडा की ओर चले थे। काला पत्थर के पास इंडिगो कार ने दोनों को ओवरटेक करते हुए हाथ देकर रोका।
विज्ञापन


पुलिस की वर्दी में एक युवक कार से उतरा और उनकी कार की चाभी निकालकर उन पर पिस्टल तान दी। विरोध करने पर मारपीट भी की। इसके बाद चार अन्य युवक कार से नीचे उतरे और दोनों को अपनी कार में डाल लिया।

एक बदमाश उनकी कार लेकर पीछे चलने लगा। विजयनगर पहुंचने के बाद बदमाश दोनों को सिंडिकेट बैंक के एटीएम पर ले गए और गनप्वाइंट पर 60 हजार रुपये निकलवा लिए।

बदमाश उनकी कार, कैश और मोबाइल लूटकर एन एच-24 किनारे फेंककर भाग गए। दोनों ने राहगीर से फोन मांगकर पुलिस और परिजनों को सूचना दी।

दो इंजीनियरों को अगवा कर लूटा
कौशांबी चौकी से 100 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने दो आईटी इंजीनियरों को अगवा कर लूट लिया। दिल्ली के अशोक नगर निवासी आईटी इंजीनियर वरुण सहकर्मी तैय्यब अली को कार से इंदिरापुरम स्थित उनके घर छोड़ने आ रहे थे।

कौशांबी चौकी के पास पुलिस वर्दीधारी युवक ने हाथ देकर उन्हें रोका। चौकी के पास चेकिंग समझकर उन्होंने कार रोकी तो वर्दीधारी युवक ने पास आते ही उन पर पिस्टल तान दी।

तीन और बदमाश बाहर आए और अपनी कार में डालकर मोहननगर स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम पर ले गए। बदमाशों ने गन प्वाइंट पर उनसे 10 हजार रुपये निकलवाए और मोबाइल, लैपटॉप और एटीएम कार्ड आदि भी लूट लिया। इसके बाद दोनों को उनकी कार समेत वहीं छोड़कर भाग गए।

पिछले सप्ताह भी हुई थी लूट
29 दिसंबर को भी गुड़गांव की कंपनी के चार्टेंड अकाउंटेंट को बदमाशों ने सब्जी मंडी के सामने लूट लिया था। इसी तरह से बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोका और लूटपाट की थी। मगर इसके बाद भी पुलिस नहीं चेती और दो और घटनाएं हो गईं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें