फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंधमारी कर सुनार को बेचता था सोना, दोनों गिरफ्तार

Tue, 20 Dec 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
gold - फोटो : demo pic
विज्ञापन
फरीदाबाद क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर टीम ने घरों में सेंधमारी कर जेवर और कीमती सामान चोरी करने के आरोप में इंदरमन निवासी लक्कड़पुर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


उससे चोरी के जेवरात खरीदने वाले शिव दुर्गा विहार लक्कड़पुर निवासी सुनार पंकज वर्मा को भी पुलिस ने पकड़ा है। दोनों के पास से सूरजकुंड थाना क्षेत्र में की गईं तीन वारदात से करीब दस तोले सोना और 150 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए। पुलिस दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

सीआईए बॉर्डर इंचार्ज इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने बताया कि शरीफ दिखने वाला इंदरमन शातिर चोर है, वह पहले भी चोरी की वारदात में जेल जा चुका है। गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियां लगने पर उसे रोक कर पूछताछ की गई थी।
विज्ञापन


शक होने पर हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सूरजकुंड थानाक्षेत्र में चोरी की तीन वारदात करना कुबूल किया। उसने बताया कि रात के समय वह घरों का दरवाजा चेक करता, जो भी दरवाजा कमजोर या ढीला लगता उसे खोल कर अंदर घुस जाता।
विज्ञापन


इंदरमन ने बताया कि चोरी का सोना औने पौने भाव पर वह गांव के सुनार पंकज वर्मा को बेच देता था, पंकज को भी गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया गया। दोनों को पकड़ने वाली टीम में सीआईए प्रभारी के साथ एएसआई विजेंदर, एएसआई मनोज, एचसी नरेंद्र, सिपाही मनोज कुमार, नसीब सिंह और सुमित कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें