सेक्टर-56 में योगा पार्क के बाहर सैर कर रही बुजुर्ग महिला से बदमाशों ने पैर छु कर गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गए। बुजुर्ग महिला को जबतक समझ आता तबतक बदमाश फरार हो गए थे। बाइक पर दो युवक सवानर थे।
पुलिस ने पीड़ित कि शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ने एएसआई विनोद ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है । आसपास लगे सीसीटीपी फुटेज से बदमाशों की पहचान की जा रही है।
अनुराधा राय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार शाम पांच बजे योगा पार्क के बाहर अपनी माता जी के साथ सैर कर रहे थे। तभी काले रंग की बाइक पर दो युवक आए।
जिसमें से युवक बाइक से उतरा और माता जी के पैर छु कर बात करने लगा। बातों-बातों में बदमाश ने माता जी कि चेन पर झपटा मारा और बाइक पर बैठे दूसरे युवक के साथ वजीराबाद रेड लाइट तरफ फरार हो गए ।