फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: कूड़े के ढेर में मिला जिंदा बम, इलाके में फैली दहशत

Wed, 05 Jul 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
कूड़े के ढेर में मिला जिंदा बम
विज्ञापन
ताजपुर रोड स्थित ईडब्ल्यूएस कालोनी इलाके में मंगलवार की दोपहर को उस समय दहशत फैल गई, जब कूड़े के ढेर में पुराना बम मिला। बम देख कर किसी ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रुम को दी। सूचना मिलने पर एसीपी पूर्वी पवनजीत सिंह, थाना डिविजन सात के एसएचओ सब इंस्पेक्टर विक्रमजीत सिंह और सीआईए टू के प्रभारी हरपाल सिंह गरेवाल पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी बम निरोधक दस्ते को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


थाना डिविजन सात के एसएचओ सब इंस्पेक्टर विक्रमजीत सिंह ने बताया कि ईडब्ल्यूएस कालोनी इलाके में कूड़े का ढेर पड़ा है। दोपहर को वहां बम देख कर किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। बम मिलने की सूचना मिलते ही इलाके के लोग वहां इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस के अनुसार बम काफी पुराना है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी के पास बम कबाड़ में आया और वह पुलिस से डरकर कूड़े के ढेर में फेंक कर चला गया। 

उन्होंने बताया कि पास ही में एक कबाड़ की दुकान भी है। उनसे भी पूछताछ की गई थी, लेकिन उन्होंने बम के बारे में कुछ पता न होने की बात की है। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी बम निरोधक दस्ते को दे दी गई है। अब जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि बम जिंदा है या चला हुआ। उन्होंने कहा कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है ताकि पता चल सके कि बम कूड़े के ढेर में कौन फेंक गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें