फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः V3S मॉल के बाहर युवक को मारी तीन गोलियां, मौके पर मौत

Fri, 24 Mar 2017 04:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
v3s मॉल के बाहर हुई युवक की हत्या - फोटो : ani
विज्ञापन
राजधानी के पूर्वी इलाके में स्थित एक मॉल बृहस्पतिवार देर रात 2 बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। इस गोलीबारी में एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी जिसके बाद पुलिस उसके दोस्तों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


बता दें कि यह घटना ‌पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में स्थित V3S मॉल के बाहर की है। मृतक शख्स का नाम विशाल सूरी(29) बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, विशाल रात दो बजे अपनी कार में दोस्तों संग खाना खाने के लिए पहुंचा था। विशाल और उसके दोस्त खाना खाने के लिए अपनी कार पार्क कर रहे थे तभी एक यूपी नंबर की कार वहां आई और अज्ञात हमलावर ने विशाल को तीन गोलियां मारी।

विशाल को गोली मारकर हमलावर फरार हो गया। वहीं विशाल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें