फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से सड़क पर छेड़खानी करने वाला दबोचा गया

Thu, 20 Oct 2016 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-1 में मंगलवार रात पति के साथ बाइक पर जा रही महिला के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के पति ने सेक्टर-20 थाने में चार युवकों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कराया है। पुलिस तीन आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


दिल्ली के अशोक नगर में रहने वाला सुरक्षाकर्मी मंगलवार रात दस बजे अपनी पत्नी के साथ नोएडा से सब्जी लेकर घर जा रहा था। सेक्टर-1 में टकसाल के पास सुरक्षाकर्मी को तीन बाइक पर सवार चार युवकों ने रोककर महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी।

महिला ने जब इसका विरोध किया तो मनचलों ने हाथापाई शुरू कर दी। वहां से गुजर रहे वसुंधरा एंक्लेव निवासी अजय कुमार और उनके मित्र श्याम पी करुणाकरन ने इसका विरोध किया तो युवकों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद हमलावरों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। करीब 15 मिनट तक अजय उनके मित्र तथा महिला के साथ बदमाश मारपीट करते रहे। इसी दौरान मौके पर जमा हुए राहगीरों ने हमलावरों के चंगुल से चारों को बचाया।

एक हमलावर को भीड़ ने दबोच भी लिया। हमलावर की पहचान दिल्ली के करावल नगर निवासी चंद्रगुप्त मौर्य के रूप में हुई है। लोगों ने उसे दबोच कर सेक्टर-20 पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें