फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर सिर पटककर पत्नी को मार डाला

Sat, 28 Oct 2017 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद

सार


- हत्या कर भाग गया पिता, मां के शव से लिपटकर रातभर रोते रहे चारों बच्चे 

- खाना बनाने के दौरान हुआ झगड़ा, शराब के नशे में पति ने की वारदात
- रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शुरू की पति की तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
गाजियाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जागृति विहार में शराब के नशे में पति ने जमीन में सिर पटककर पत्नी को मार डाला। घटना के बाद पीड़िता के चार बच्चे मां के शव के पास बैठकर रोते रहे, जबकि आरोपी पिता वहां से भाग गया। सुबह पिता का दोस्त घर पहुंचा और पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मूलरूप से मोदीनगर निवासी संजय कुमार की शादी करीब 12 साल पहले पुष्पा (32) से हुई थी। पुलिस के अनुसार संजय शराब पीने का आदी था, जिसे लेकर दोनों के बीच काफी झगड़ा होता था। कुछ दिन पहले दोनों मोदीनगर से जागृति विहार में किराए पर आकर रहने लगे थे। उनके साथ संजय का दोस्त अमित भी रहता है।

संजय मजदूरी करता है और अमित सिक्योरिटी गार्ड है। संजय की बेटी ज्योति (9) के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10 बजे पिता संजय शराब पीकर घर आए और खाना मांगा। पुष्पा रोटी बनाने लगी तो संजय उससे गाली-गलौच करने लगा।
विज्ञापन


गुस्से में पुष्पा ने बेलन उठाकर संजय की ओर फेंका। इस पर संजय ने पुष्पा के बाल पकड़कर उसका सिर जमीन पर दे मारा। सिर जमीन में लगते ही उसकी नाक से खून बहने लगा। संजय उसे वहीं छोड़कर भाग खड़ा हुआ।

ज्योति और तीनों छोटे बच्चे वहीं रोते रहे। सुबह अमित ड्यूटी कर घर लौटा तो खून से लथपथ पुष्पा को पड़ा देखा। उसने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। कविनगर एसएचओ समरजीत सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर संजय की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सुबह शव के पास सोते हुए मिले चारों बच्चे
एसएचओ ने बताया कि पुष्पा और संजय पिछली 17 अक्टूबर को ही इस घर में रहने आए हैं। दोनों की आसपास के लोगों से ज्यादा बातचीत नहीं थी। ऐसे में मां की मौत के बाद ज्योति और उसके तीन भाई-बहन लाश के पास बैठकर ही रोते रहे। सुबह जब अमित पहुंचा तो चारों लाश के पास ही सोए हुए थे। उसने सभी को जगाया तो ज्योति ने पूरी कहानी बताई।

पति को था पत्नी के अवैध संबंधों का शक
पुलिस के अनुसार आरोपी पति को शक था कि पुष्पा के किसी युवक से अवैध संबंध हैं। इसे लेकर ही दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। इसी झगड़े के चलते दोनों मोदीनगर से यहां रहने आए थे। हालांकि यहां आकर भी रोज उनका झगड़ा होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें