फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने के दौरान रिश्तेदार ने कर दी गला दबाकर हत्या

Mon, 05 Jun 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कापसहेड़ा इलाके में एक व्यक्ति की गला दबाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक के दूर के रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ कि शराब पीने के दौरान कहासुनी होने पर आरोपी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी और एक दोस्त के मदद से शव को नाले में फेंक दिया था। पुलिस वारदात में शामिल आरोपी के दोस्त की तलाश कर रही है। पकड़े गये आरोपी की पहचान रूदल के रूप में हुई है।       
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गत 31 मई को कापसहेड़ा इलाके के एक नाले में एक व्यक्ति का शव मिला था। पुलिस ने शव की पहचान के लिए थाना इलाके के अलावा हरियाणा के कुछ इलाके में मृतक का फोटो चस्पा किया। उधर बिहार के महाराजगंज के रहने वाले मृतक के परिवार वाले मृतक के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन जब फोन बंद मिला तो उनलोगों के अन्य रिश्तेदारों से संपर्क किया। कोई सुराग नहीं मिलने पर मृतक का बेटा डुंडाहेड़ा स्थित उस कमरे पर पहुंचा जहां मृतक अपने दूर के रिश्तेदार रूदल के साथ रहता था।       

मृतक के बेटे ने इलाके में अपने पिता का फोटो चस्पा देख कापसहेड़ा थाने पहुंचा। उसने थाना प्रभारी सुबीर ओजस्वी को बताया कि चस्पा फोटो उसके पिता ओमप्रकाश की है। इलाके में फोटो चस्पा होने के बावजूद उसके रिश्तेदार रूदल द्वारा पुलिस से संपर्क नहीं करने पर पुलिस का शक उसपर गहरा गया। पुलिस ने रूदल को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर रूदल ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। 
विज्ञापन


उसने बताया कि शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी के बाद उसने ओमप्रकाश की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद दोस्त प्रकाश के साथ मिलकर शव को नाले में फेंक दिया। पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने गुरुग्राम में ओमप्रकाश के अगवा होने की शिकायत दर्ज करवा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें