फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से किया इनकार तो सिरफिरे आशिक ने की युवती की गोली मारकर हत्या

Sun, 14 May 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
मालवीय नगर इलाके के खिड़की एक्टेंशन में एक सिरफिरे आशिक ने शादी से इंकार करने पर युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की शिनाख्त सोनम (22) के रूप में हुई है। वारदात को सिरफिरे ने अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ मिलकर सोनम के घर के सामने ही अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर सिरफिरे मनोज और उसके एक दोस्त फिरोज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।   
पुलिस के मुताबिक सोनम अपने परिवार के साथ खिड़की एक्सटेंशन स्थित पंचशील में रहती थी। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा एक भाई व बहन हैं। सोनम एक ब्यूटी पॉर्लर में नौकरी करती थी। दो साल पहले सोनम की मुलाकात दक्षिणपुरी निवासी मनोज नामक युवक से हुई थी। 

मुलाकात के बाद आरोपी सोनम से बातचीत करने का प्रयास करने लगा। वह आते-जाते समय उसका पीछा करता था। उसने कई बार सोनम से शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन हर बार सोनम उसे मना कर दिया करती थी। इस बात पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता था।      
विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर रात करीब 12.15 बजे सोनम का भाई घर के दरवाजे पर बैठा हुआ था। इसी बीच दो बाइकों पर सवार होकर मनोज व तीन दोस्त वहां पहुंचे। आरोपियों ने सोनम के भाई से सोनम को बुलाने के लिए कहा। भाई ने आवाज देकर सोनम को बुलाया। जैसे ही सोनम गेट से निकली आरोपी मनोज ने उस पर गोली चला दी। 

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। भाई सोनम को नजदीकी अस्पताल ले गया, जहां से उसे मैक्स रेफर कर दिया गया। इधर इलाज के दौरान एक बजे सोनम की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को मामला दर्ज कर आरोपी मनोज व उसके दोस्त फिरोज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बाकी दो आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मनोज की धमकी को सोनम ने कभी गंभीरता से नहीं लिया

demo pic - फोटो : सोशल मीड‌िया
शादी से इंकार करने पर मनोज सोनम को जान से मारने के अलावा उस पर तेजाब डालने की धमकी देता था। यहां तक वह उसके भाई और माता-पिता को भी जान से मारने के लिए कहता था लेकिन सोनम ने कभी उसकी धमकी को गंभीरता से नहीं लिया। कभी न तो सोनम व न ही उसके परिवार ने पुलिस से शिकायत नहीं की। 

सोनम ने भाई ने बताया कि उसे सपने में भी गुमान नहीं था कि वह उसकी बहन को गोली मार देगा। पुलिस मनोज से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।      

पुलिस सूत्रों की मानें तो एक जानकार के जरिये सोनम व मनोज की मुलाकात हुई थी। पहली ही  मुलाकात में वह सोनम पर लट्टू हो गया था। इधर सोनम को पता चला था कि मनोज को जुआ खेलने की लत है। इसी वजह से उसने मनोज से दूरी बना ली थी। मनोज बार-बार उससे शादी करने की बात करता था। हर बार सोनम उसे मना कर देती थी। घर में किसी को भी अहसास नहीं था कि मनोज ऐसे कर देगा।      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें