उत्तर-पश्चिमी जिले के सुभाष प्लेस थाना इलाके में किशोरी को बाजार से अगवा कर उसके साथ कई दिनों तक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने करीब 13 दिन तक किशोरी को मकान में बंधक बनाकर रखा।
सुभाष प्लेस थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी युवक को मंगलवार को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अपना हुलिया बदलकर मध्यप्रदेश में स्थित अपने गांव में छिपा था। पुलिस के मुताबिक पीड़ित 15 वर्षीय किशोरी परिवार के साथ सुभाष प्लेस में रहती है।
वह कुछ दिन पहले घर से गायब हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर सुभाष प्लेस थाना पुलिस अपहरण का मामला दर्जकर जांच कर रही थी। जांच में पुलिस को पता लगा कि किशोरी के घर के पास चौकीदारी की नौकरी करने वाला आशाराम (32) भी गायब है।