फेसबुक पर मेदांता के डॉक्टर के नाम से आईडी बनाने व उस पर लोगों को किडनी देने के एवज में 4.5 लाख यूएस डॉलर (2.88 करोड़) की ऑफर दिए जाने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले के तार कर्नाटक से जुड़े हुए हैं। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है।
यह फेसबुक आईडी कर्नाटक से बनाई गई है और वहीं से ऑपरेट की जा रही थी। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि कर्नाटक में किडनी रैकेट से जुड़ा कोई गिरोह सक्रिय हो सकता है। सदर थाना पुलिस जल्द ही एक टीम कर्नाटक भेजेगी। इसके लिए पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।
बता दें कि मेदांता अस्पताल के न्यूरो साइंस विभाग के डॉ. अब्दुल मुनीम ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनके नाम से किसी अज्ञात व्यक्ति ने फेसबुक आईडी बनाई हुई है। इस पर मेदांता की वेबसाइट से डाटा व उनकी फोटो लेकर प्रयोग की जा रही है।