फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को खुद दो गोली मारी, गढ़ी दी लूट की कहानी

Fri, 28 Apr 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
डेमो प‌िक
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सलारपुर निवासी एक युवक ने बुलंदशहर स्थित ससुराल से लौटने के दौरान पत्नी को दो गोलियां मारकर हत्या की कोशिश की और पुलिस को लूट की सूचना दे दी। लूटपाट कर महिला को गोली मारने की सूचना पर कई थानों की पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी। 
विज्ञापन


घायल महिला को नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस ने पड़ताल की। महिला ने होश आने पर पुलिस को पति के गोली मारने के बयान दिए। इससे वारदात का खुलासा हुआ और आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने घायल महिला के भाई के बयान पर आरोपी पति व उसके मौसेरे भाई पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
      
ईकोटेक-3 थाना पुलिस के मुताबिक मूलरूप से नोएडा के सलारपुर निवासी सलीम का निकाह बुलंदशहर निवासी शबाना से हुआा था। बुधवार रात सलीम पत्नी शबाना के साथ स्विफ्ट कार में सवार होकर बुलंदशहर स्थित ससुराल से लौट रहा था। रात लगभग साढ़े नौ बजे जैसे ही वह ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ कैंप के पास पहुंचे। यहां गाड़ी रोककर सलीम ने कार की पिछली सीट पर बैठी पत्नी शबाना को दो गोलियां मार दी। एक गोली शबाना के छाती और दूसरी हाथ में लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। 
विज्ञापन

    
पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद सलीम ने कंट्रोल रूम पर कॉल कर सूचना दी कि तीन बदमाशों उनकी कार में घुस गए। बदमाशों ने पांच हजार रुपये और पत्नी के कुंडल लूटकर विरोध करने पर उसे गोली मार दी। सूचना मिलते ही ईकोटेक-3, सूरजपुर, कासना कोतवाली आदि पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने घायल महिला को नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे होश आ गया और उसने पति के गोली मारने की जानकारी पुलिस को दे दी। इसके बाद आरोपी अस्पताल से भाग गया। 

सूचना पर शबाना के मायके वाले भी अस्पताल पहुंच गए। पड़ताल में सामने आया है कि दंपति के बीच काफी दिन से मतभेद चल रहे हैं। इसके चलते बुलंदशहर में कुछ दिन पहले पंचायत भी हुई थी। इस पंचायत में काफी विवाद हुआ था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पंचायत में सलीम की पिटाई भी की थी। इससे अंदेशा है कि आरोपी ने साजिश के तहत पत्नी को गोली मारकर लूट की कहानी गढ़ी थी।       

सलीम ने लूट की झूठी सूचना दी थी घायल महिला के बयान से वारदात का खुलासा हुआ। महिला के भार्ई की शिकायत पर आरोपी पति व उसके मौसेरे भाईयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।       
विज्ञापन

बलवान सिंह, ईकोटेक-3 थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें