जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के जंगल में पेड़ से लटका एक व्यक्ति का शव मिला है। शव कई दिन से लटका था और सड़-गल चुका है। पुलिस ने इसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस को शव के पास सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले को खुदकुशी बता रही है।
दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी मिलिंद डुंबेरे के अनुसार, पुलिस को पौने छह बजे जेएनयू के जंगल में नेल्सन मंडेला मार्ग के पास पेड़ से शव लटका होने की सूचना मिली थी। जंगल में बदबू आने लगी तो जेएनयू सिक्योरिटी का गार्ड मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी।
शव गोपाल नगर, नजफगढ़ निवासी रामपरवेश सिंह (40) का है। वह टैक्सी चालक था। उसने टैक्सी ड्राइवर की वर्दी भी पहनी हुई थी। उसके पास से मोबाइल फोन, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, भारी वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस और 90 रुपये बरामद हुए हैं।