सीलमपुर इलाके में एक युवक ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना देकर फांसी लगा लगा ली। युवक की शिनाख्त शहजाद (22 के रूप में हुई है। शहजाद ने पुलिस को फोन कर आत्महत्या की बात और परिवार को परेशान न करने के लिए कहा।
इससे पहले ही पुलिस श्हजाद तक पहुंचती तब तक वो फांसी के फंदे पर झूल चुका था। हालांकि पुलिस को कोई सुइसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से बुलंदशहर निवासी शहजाद परिवार के साथ के-467 सीलमपुर में रहता था। शहजाद का बड़ा भाई उसके घर से चंद कदमों की दूरी पर रहता है। दो दिन पूर्व ही बड़े भाई की शादी हुई है।
शुक्रवार को शहजाद के घर में शादी का जश्न चल रहा था। इस बीच वह अपने बड़े भाई के घर पहुंचा और दूसरी मंजिल पर जाकर फांसी लगा ली। मरने से पहले उसने पुलिस को कॉल की।
इधर, बड़ा भाई जब घर आया तो उसे शहजाद की मौत का पता चला। कॉल के बाद पुलिस भी ढूंढती हुई घर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस परिवार से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।