फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री बनकर झाड़ा रौब, अब पहुंचना पड़ा जेल

Mon, 27 Nov 2017 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
23 नवंबर को प्राधिकरण के एसीईओ राकेश मिश्रा को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बनकर फोन करके रौब झाड़ने वाले आरोपी को सेक्टर-20 पुलिस ने सेक्टर-15 से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से फोन और टूटा हुआ सिम बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


आरोपी सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था और प्राधिकरण में भी वह ड्यूटी कर चुका है। सेक्टर-20 कोतवाली प्रभारी अनिल शाही ने बताया कि आरोपी ने एसीईओ राकेश मिश्रा को फोन करके कहा था कि वह उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोल रहा है और सुरक्षा एजेंसी के टेंडर के संबंध में बात करनी है।

शिकायत मिलने पर जांच की गई और नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया, लेकिन आरोपी ने सिम तोड़ दिया था। अन्य तकनीक की मदद से आरोपी को शनिवार देर रात गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश कर दिया गया।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान हरदोई संडीला-मानस नगर निवासी अशोक कुमार वर्मा के रूप में हुई है। वह एक सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्य करता है और इन दिनों ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर में परिवार के साथ रहता है।
विज्ञापन

लोगों से यह बताता था कि उसके कई मंत्रियों से गहरे संबंध हैं

आरोपी ने स्नातक तक पढ़ाई की है और अक्सर कंपनी मालिक व अन्य लोगों से यह बताता था कि उसके कई मंत्रियों से गहरे संबंध हैं। उसके ठेकेदार ने भी सुरक्षा के लिए नोएडा प्राधिकरण में टेंडर डाला था और वह उसे नहीं मिल पाया था जिससे उसकी नौकरी चली गई।

अपने मालिक को टेंडर दिलाने के लिए उसका रौब झाड़ना महंगा पड़ गया और वह सलाखों के पीछे पहुंच गया। पुलिस की मानें तो वह अपनी कंपनी की ओर से नोएडा प्राधिकरण में भी सुरक्षा के लिए तैनात रहा था।

​उसने सोचा कि उप मुख्यमंत्री का रौब दिखाएगा तो उसके मालिक को टेंडर मिल जाएगा और उसे नौकरी मिल जाएगी। इसके बाद वह कंपनी में प्रमोशन भी मिल जाएगा। जिस समय वह फोन कर रहा था तो कुछ गार्ड और भी मौजूद थे। जब अगले दिन अखबारों में खबर प्रकाशित हुई और रिपोर्ट दर्ज की बात सामने आई तो उसने सिम को तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें